ऋषिकेश

Rishikesh: पूर्व ग्राम प्रधान की जयंती पर 77 यूनिट रक्त एकत्र

ऋषिकेश। पूर्व ग्राम प्रधान स्व. प्रेम सिंह बिष्ट के0 77वें जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में परिवर्तन चैरिटेबल रक्तदान सेंटर के सहयोग से 77 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

पूर्व प्रधान के पुत्र पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट और संजय प्रेम सिंह बिष्ट की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ मेयर शंभू पासवान, पूर्व राज्यमंत्री भगतराम कोठारी, जयेंद्र रमोला, ज्योति सजवाण, राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता, डीबीपीएस रावत, सुधीर राय और भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने किया।

आयोजक राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने कहा कि गर्मियों के दौरान रक्त की मांग बढ़ जाती है। जबकि रक्तदान शिविरों में कमी आने से अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। बताया कि पिता की 77वीं जयंती पर 77 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

मौके पर रक्तदाताओं में सुरेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र मोघा, दिनेश रावत, सत्या कपरूवान, वीरेंद्र रमोला,, वीरेंद्र भारद्वाज, मुस्कान चौधरी, हिमांशु रावत, अनिल पाल, विकास शाही, विशाल शाही, सुधा असवाल, संदीप शर्मा, अक्षय भट्ट, विवेक शर्मा, शुभम शर्मा, नीरज चौहान, राकेश कुमार, शशि कौशिक, रंजन अंथवाल आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button