Car Accident: ऋषिकेश। बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी में एक आर्टिगा कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। एक अन्य घायल यात्री को एम्स में भर्ती कराया गया है। जबकि घायल कार चालक का उपचार सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।
मुनिकीरेती पुलिस की जानकारी के अनुसार हरिद्वार से बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए जा रहे महाराष्ट्र के पांच यात्रियों की कार आर्टिगा संख्या यूके 13 टीडी 5686 ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम आश्रम के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया।
बचाव दल ने कार सवारों को खाई से बाहर निकाला। जिनमें से तीन घायलों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया। रास्ते में एक यात्री ने दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य को सरकारी अस्पताल से एम्स रेफर किया गया। जिसे अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं, तीन अन्य कार सवारों की मौके पर मौत हो गई।
मृतकों का नाम पता
1- शिवाजी बुधकर पुत्र शिवाजी बाबाजी बुधक,र निवासी दहिसर, मुंबई (महाराष्ट्र) उम्र 53 वर्ष।
2- पुरुषोत्तम दत्तात्रेय खिलकुटी पुत्र दत्तात्रेय खिलकुटी निवासी पछुबंदर कोलीवाडा रोड वेस्ट वसई थाणे महाराष्ट्र उम्र 37 वर्ष।
3- जितेश प्रकाश लोखंडे पुत्र प्रकाश लोखंडे निवासी एलबीएसएच मार्ग मनोर टाकवाहल ठाणे महाराष्ट्र, उम्र 43 वर्ष।
4-धर्मराज पुत्र नारायण निवासी पचुबंदर वसई पालघर महाराष्ट्र।
घायलों का नाम पता
1- कविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम उसाड़ा, पोस्ट दैडा, तहसील उखीमठ, रुद्रप्रयाग उम्र 37 वर्ष।
2- रविन्द्र चव्हाण पुत्र महादेव चव्हाण निवासी सी-714, ओम सद्गुरुनगर, ग्रेटर मुम्बई, ग्रेटर मुम्बई उम्र 56 वर्ष।