Rishikesh: शिक्षक दिवस पर 300 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित

ऋषिकेश, 5 सितम्बर। शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में करीब 300 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई शिक्षकों ने अपने शिक्षणकाल के अनुभवों को भी साझा किया।
शनिवार को देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाईंट में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण, नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, राजकीय पेंशनर्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली, पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता गुरू प्रसाद बिजल्वाण ने किया।
समारोह में हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि देश का भविष्य शिक्षकों के योगदान, मार्गदर्शन और समर्पण पर टिका है। शिक्षक हमें सदैव ज्ञान के साथ अनुशासन, मेहनत, जिम्मेदारी और अच्छे मूल्यों की सीख देते हैं। विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
विरेंद्र सिंह कृषाली ने कहा कि 05 सितंबर का दिन शिक्षकों के योगदान, मार्गदर्शन और समर्पण के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है। इसके समारोह में करीब 300 शिक्षक-शिक्षिकाओं को फूलमाला, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में राजकीय पेंशनर्स संगठन के प्रदेश सचिव चंद्रप्रकाश, प्रेमचंद, दिनेश व्यास, विनोद बिजल्वाण, रमेश पैन्यूली, जबर सिंह पंवार, भगवती उनियाल, हृदयराम सेमवाल, मुरलीधर ग्वाड़ी, पीएल भट्ट, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, विरेंद्र सिंह असवाल, दिवाकर प्रसाद पांडे, प्रेम बहादुर थापा, सुरतानंद पैन्यूली, धन सिंह रांगड़, उत्तम सिंह असवाल, जनार्दन प्रसाद सेमवाल, सुरेंद्र सिंह भंडारी, भगवती प्रसाद रतूड़ी, मनीष डिमरी, रामसिंह सजवाण, कैलाश चंद्र पैन्यूली, सत्येन्द्र सिंह रावत, भोला सिंह बिष्ट, खुशहाल सिंह राणा, एसएस रतूड़ी, महेश प्रसाद व्यास, कुशला प्रसाद भट्ट, अनूप कुमार जोशी, पदम सिंह बिष्ट, शंकर दत्त पैन्यूली, विजयपाल सिंह रांगड़, भगवान सिंह रांगड़, सुनील दत्त थपलियाल, वास्वानंद परिंदियाल, नरेंद्र गुसाईं, पुष्कर सिंह असवाल, जितेंद्र भारती, शांति प्रसाद मैठाणी, गोरा सिंह पोखरियाल, शूरवीर सिंह असवाल, पूर्णानंद बहुगुणा, दिगंबर प्रसाद, विशालमणी पैन्यूली, गोपाल दत्त खंडूडी, अंबिका प्रसाद पैन्यूली, मोतीलाल भट्ट, रमेश चंद्र बहुगुणा, सुशीला बडथ्वाल, दिनेश प्रसाद उनियाल, देवेंद्र दत्त जोशी, धर्मपाल सिंह चौहान, राममोहन नौटियाल, जयपाल सिंह नेगी, मोहन रणाकोटी, जगदंबा, अनंतराम रतूड़ी, अशोक क्रेजी, आरती पाल, निशा फर्स्वाण, शर्मिला सुंदरियाल, अरविंद सिंह तोमर, सचेंद्र सिंह चौहान, कीर्ति सिंह नेगी, रामस्वरूप नौटियाल, रजनी भारद्वाज, विजयलक्ष्मी असवाल, मीना बिष्ट, मेघा उनियाल, उमा ड्यूडी, सरोजबाला सेमवाल, सुशीला बड़थ्वाल, प्रतिभा भंडारी, प्रेमा रतूड़ी, यशोदा बड़ोला, निर्मला त्रिपाठी, पीडी सेमल्टी, प्रेम सिंह बगियाल, हुकम दत्त बिजल्वाण, गणेश चंद्र डबराल, सुधा द्विवेदी, बीनू माजी, विनोद द्विवेदी, हर्षलाल असवाल, आकृति गुनसोला, संध्या, श्रुति, रंजना उनियाल, कामन बंसल, रीना डोभाल, कनक नौटियाल, प्रिया डिमरी आदि मौजूद रहे।



