![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2021/12/09-dec-2021-lions-club.jpg)
ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तीर्थनगरी में जरूरतमंदों को सर्दियों से बचाव के लिए गर्म इनर का वितरण किया।
क्लब अध्यक्ष हिमांशु अरोड़ा ने बताया कि इस महीने की शुरूआत से ही तापमान लगातार गिर रहा है। जिसके चलते आर्थिक तौर पर कमजोर और बेसहारा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका संज्ञान लेकर क्लब ने ऐसे लोगो की मदद के लिए गर्म कपड़ों का इंतजाम किया।
अरोड़ा ने बताया कि क्लब द्वारा बीते वर्षों में भी सर्दियों के दौरान जरूरतमंदों को रजाई, कंबल और ऊनी वस्त्रों को वितरण किया जाता रहा है। गुरूवार को क्लब सदस्यों ने गोविंद नगर के आसपास मौजूद झुग्गी बस्ती में लगभग 50 गर्म इनर वितरण किया। बताया कि गर्म कपड़ों के वितरण का कार्यक्रम आगे भी जारी रखा जाएगा।
इस मौके पर पंकज चंदानी, अरविंद किंगर, मयंक गुप्ता, सुमित चोपड़ा आदि मौजूद थे।