उत्तराखंड
मलारी सीमा पर हिमखंड टूटा, वैली ब्रिज का एबेटमेंट क्षतिग्रस्त

जोशीमठ। उत्तराखंड के जनपद चमोली में भारत चीन सीमा पर मलारी सुमना में हिमखंड के टूटने की खबर है। जिसके चलते मलारी मार्ग पर ग्रेफ कैंप से आगे नदी पर वैली ब्रिज का एबेटमेंट टूट गया है। वहीं गिर्थी गंगा नदी भी उफान पर है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलारी से करीब तीन किलोमीटर आगे भारत चीन सीमा की तरफ हिमखंड टूटा है। जिसके कारण गिर्थी गंगा नदी का जलस्तर खासा बढ़ गया। नदी में अत्यधिक पानी और मलबा आने के कारण भारत चीन सीमा को जोड़ने वाला वैली ब्रिज का एबेटमेंट क्षतिग्रस्त हो गया।
बता दें कि इस पुल का उपयोग भारतीय सेना और सीमा सड़क संगठन के द्वारा बॉर्डर पर आवाजाही के लिए किया जाता है। यह क्षेत्र आबादी विहीन है। घटना के बाद अलकनंदा के किनारों वाले जनपदों को अलर्ट कर दिया गया।