उत्तराखंडऋषिकेशहादसा

लघुशंका के लिए बाहर आए युवक पर झपटा गुलदार, घायल

Guldar Attack: रायवाला। ग्रामसभा प्रतीतनगर के वैदिक नगर क्षेत्र में गुलदार ने एक युवक को घायल कर डाला। युवक रात्रि में लधुशंका के लिए अपने कमरे से बाहर निकला था। घायल को एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद राजाजी पार्क प्रशासन अलर्ट हो गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार मध्यरात्रि में डेढ़ बजे के आसपास की है। वैदिकनगर में विनोद राजभर (36) पुत्र बब्बन राजभर मध्यरात्रि में कमरे से बाहर बने शौचालय में लघुशंका के लिए निकला था। इसबीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने युवक पर हमला बोल दिया। शोरगुल होने पर आस पड़ोस के लोग बाहर निकले तो देखा गुलदार विनोद पर झपटा हुआ है। जिसके बाद पड़ोसियों ने विनोद को किसी तरह से गुलदार के चुंगल से निकाला। लेकिन तब तब विनोद बुरी तरह घायल हो गया था।

सूचना मिलते ही आनन-फानन में ग्रामप्रधान अनिल कुमार पिवाल और राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत मोतीचूर रेंज के रेंजर महेंद्र गिरी गोस्वामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को एम्स में भेजा। जहां युवक का उपचार चल रहा है।

रेंजर गोस्वामी ने बताया कि पार्क के नियमों के तहत घायल युवक को मुआवजे दिए जाने की कार्यवाही की जा रही है। बताया कि इसके अलावा रिहायशी क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई जा रही है। घटना वाले स्थान के आसपास पिंजरा लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button