उत्तराखंड

Pauri: 800 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास

• मुख्यमंत्री धामी दिशा ध्याणी, ब्यै-ब्वारी‘ कार्यक्रम में हुए शामिल

• रांसी में शहीद जसवंत सिंह रावत और कंडोलिया में जनरल बिपिन रावत पार्क का लोकार्पण

Disha-Dhyani Program in Pauri : पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंडोलिया में ‘दिशा ध्याणी, ब्वै-ब्वारी‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने जनपद पौड़ी के लिए 800.74 करोड़ की 353 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिनमें 666.13 करोड़ की 157 योजनाओं का शिलान्यास और 134.61 करोड़ की 196 योजनाओं का का लोकापर्ण किया गया। रांसी स्टेडियम से कंडोलिया मैदान तक रोड शो में सीएम को जबरदस्त स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रांसी स्टेडियम में शहीद जसवंत सिंह रावत की मूर्ति का अनावरण किया। उसके बाद कंडोलिया पार्क में अर्बन हाट और महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने कंडोलिया मंदिर के दर्शन करते हुए देश-प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मैदान में विभिन्न विभागों की ‘16 सामान्य स्टॉल, 05 लाइव स्टॉल (भीमल पेंटिंग, पिरूल व खजूर के क्राफ्ट निर्माण, उत्तराखंड के भांड-कुंड, मथनी से मठ्ठा निकालना, जांदरा व ओखली का प्रदर्शन) और फोटो प्रदर्शनी (जी-20, बीट्ल्स फेस्टिवल औरसिलक्यारा टनल रेस्क्यू) का अवलोकन किया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण और प्रदेश के विकास में केन्द्र व राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। सीएम ने पशुपालन विभाग के स्टॉल में बदरी गाय और बछिया का पूजन भी किया। उन्होंने लाइव स्टॉल में ओखली से अनाज कूटा और जंदरे में भी हाथ आजमाया।

मुख्यमंत्री ने संबोधन में वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली, तीलू रौतेंली, माधो सिंह भंडारी, शहीद जसवंत सिंह रावत और प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत को याद किया। उन्होंने नारी शक्ति को पर्वतीय राज्य की रीढ़ बताया। कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण, उज्ज्वला गैस योजना से आज महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त होकर उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने मेंयोगदान दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पर्यटन विभाग की गंगापथ पर आधारित ‘‘कॉफी टेबल बुक‘‘ का विमोचन भी किया। कंडोलिया स्थित नवनिर्मित जनरल बिपिन रावत पार्क में जनरल रावत की प्रतिमा और 101 फीट ऊंचा तिरंगा आकर्षण का केन्द्र रहा।

‘‘दिशा ध्याणी, ब्यै-ब्वारी ‘‘ सम्मेलन कार्यक्रम में मा0 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ0 धन सिंह रावत ने भी प्रतिभाग करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा देश-प्रदेश के विकास के किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘ व ड्रग फ्री देवभूमि-2025 की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री कंडोलिया थीम पार्क में महिला स्वयं सहायता समूहों के अर्बन हाट में निरीक्षण के दौरान महिलाओं के स्वरोजगार के प्रयासों से बेहद खुश नजर आए। महिलाओं ने सीएम को उत्पाद भी चखाए। हाट में महिलाओं ने मोटे अनाज के उत्पाद, अर्से, पकोड़े, अचार, चटनी और दाल के पकोड़े रखे थे। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने सरकार के वोकल फॉर लोकल के नारे का अनुसरण कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार पोरी, दिलीप रावत, रेनू बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेन्द्र अंथवाल, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, महानिरीक्षक गढ़वाल केएस नगन्याल, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, पूर्व विधायक मुकेश कोहली, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button