उत्तराखंडचुनाव

Uttarakhand: लोकसभा चुनाव में 83 लाख से अधिक वोटर, जानें डिटेल

20 मार्च से नामांकन, 30 मार्च तक नाम वापसी, 19 अप्रैल को वोटिंग

Uttarakhand Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। जिसकी मतगणना देशभर में चुनाव संपन्न होने के बाद 4 जून को होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि राज्य में 11, 729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बताया कि 83,71,207 वोटर 19 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य में लोकसभा की पांच सीटों हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, और नैनीताल में 20 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 27 मार्च तक चलेगी। 30 मार्च तक नाम वापसी होगी।

उन्होंने बताया कि इस बार 43 लाख 08 हजार 904 पुरुष, 40 लाख 12 हजार 06 महिला, 297 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। वहीं, 93357 सर्विस मतदाताओं में 90,763 पुरुष और 2,594 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, इसबार 1.45 लाख युवा वोटर भी पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया कि इसबार एक प्रत्याशी के लिए चुनाव खर्च की सीमा 95 लाख रुपये है।

मुख्य निर्वाचन अधिकरी ने बताया कि इसबार 75 प्रतिशत से अधिक मतदान के प्रयास किए जाएंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांच सीटों पर कुल 61 प्रतिशत वोटिंग हुए थी। बताया कि 30 पोलिंग बूथ ऐसे जहां के लिए 3 दिन पहले होंगी पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। प्रदेश में 1410 संवेदनशील पोलिंग बूथ चिह्नित हुए हैं। चुनाव में सुरक्षा के लिए 40 से 42 हजार पुलिस फोर्स और 115 कंपनी अर्ध सैनिक बलों की तैनात होगी। राज्य से बाहर पुलिस की पांच कपनियां अन्य राज्यों में जाएंगी।

उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण और निर्विघ्न चुनाव को लेकर सीमावर्ती 93 चैक प्वाइंट पर निगरानी के लिए सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। कल से लाइसेंसी अस्त्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बताया कि दूसरे राज्य से 15 हजार होमगार्ड की डिमांड राज्य ने भेजी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, नमामि बंसल, और मस्तू दास भी मौजूद थे।

चुनाव प्रक्रिया की तारीखें
अधिसूचना – 20 मार्च 2024 (बुधवार)
नामांकन की आखिरी तारीख – 27 मार्च 2024 (बुधवार)
नामांकन पत्रों की जांच- 28 मार्च 2024 (गुरुवार)
नाम वापसी – 30 मार्च 2024 (शनिवार)
मतदान – 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार)
मतगणना – 04 जून 2024 (मंगलवार)

लोकसभा सीट                 मतदाता
टिहरी                               15,74,144
गढ़वाल                             13,66,983
अल्मोड़ा                            13,37,648
नैनीताल                             20,10,800
हरिद्वार                              20,31,632

कंट्रोल रूम बना, नंबर जारी
लोकसभा चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का राज्य स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम सचिवालय स्थित अब्दुल कलाम भवन के भूतल स्थित कक्ष-101 के सामने स्थापित किया गया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 180013001950 जारी किया गया है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 0135-2664302, 0135-2664303, 0135-2664304, 0135-2664305, 0135-2664306 पर भी कॉल कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button