Rishikesh: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

Congress Politics : ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छिद्दरवाला में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया। वह राहुल गांधी की प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर देहरादून में आहूत बैठक में शिरकत करने दिल्ली से देहरादून जा रहे थे।
सोमवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के देहरादून आने की सूचना पर पार्टी कार्यकर्ता छिद्दरवाला में उनके स्वागत के लिए जुटे। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने यादव का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
जयेंद्र रमोला ने बताया कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव देहरादून में प्रदेशस्तरीय बैठक में शिरकत करने पहुंचे हैं। इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की उत्तराखंड में प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर हो रही है। राहुल गांधी प्रस्तावित यात्रा के माध्यम से अंकिता भंडारी हत्याकांड, अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को उठाएंगे।
मौके पर जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, रायवाला अध्यक्ष गोकुल रमोला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, महिला महानगर अध्यक्ष नीलम तिवारी, सावित्री देवी, राव शाहिद अहमद, बरफ सिंह पोखरियाल, गजेन्द्र विक्रम शाही, भगवती सेमवाल, हर्षपति सेमवाल, प्रेमलाल शर्मा, राजेंद्र कोठारी, पूरण चंद रमोला, सूरत सिंह रांगड़, ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल, जय बहुगुणा, प्रकाश पांडे, कमल रावत, शालिग्राम शास्त्री, हरि सिंह राणा, जितेन्द्र त्यागी, रवि राणा, दीपक नेगी, बुध बहादुर गुरुंग, देव पोखरियाल, पंकज रावत, विजय बिष्ट, रोहित नेगी, रमा चौहान, वीर सिंह नेगी, बलदेव नेगी, मनमोहन दोबलियाल, आशा चौहान, मनोज पंवार, अंजली कश्यप, मीनाक्षी थापा, प्रीति शर्मा, चंदा कश्यप, प्रतीक्षा पोडेल, मनोरमा देवी, पिंटू प्रजापति, भीम पूरी, रोशन, मनवर सिंह, हरभजन सिंह चौहान, शुभम शर्मा, संदीप खंतवाल, रमेश रांगड़, मानसिंह तोपवाल, विजयपाल पंवार, राजेन्द्र बिष्ट, मनवर फ़ौजी, जाह्न्वी, वर्षा थापा आदि मौजूद थे।