ऋषिकेश
स्वामी राजराजेश्वराश्रम का हालचाल जानने एम्स पहुंचे महाराज

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एम्स पहुंचकर शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम के स्वास्थ्य की स्थिति जानी।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को एम्स पहुंचे। उन्होंने स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज का हालचाल जानने के बाद बताया कि वह अब स्वस्थ हैं। बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनकी सघन जांच व उपचार किया जा रहा है।