देहरादून

कोटद्वारः स्पीकर खंडूड़ी ने किया सीवरेज नेटवर्क का निरीक्षण

कोटद्वार, 18 जून। विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने गुरुवार को लकड़ीपड़ाव क्षेत्र में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सीवरेज नेटवर्क परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और परियोजना को डेडलाइन पर पूरा करने के निर्देश दिए।

केंद्र सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत करीब 135 करोड़ रुपये की लागत से कोटद्वार में नए एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने पर नगर में सीवेज प्रबंधन व्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही गंगा और सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलेगी।

खंडूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नमामि गंगे अभियान ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा दी है। यह परियोजना कोटद्वार की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ भविष्य की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगी।

मौके पर अधिशासी अभियंता एसके वर्मा, एई दीपक वत्स, जेई आशीष चमोली, विधायक प्रतिनिधि महेश नेगी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button