
ऋषिकेश। कांग्रेसजनों ने पार्टी के सांगठनिक जनपद परवादून मैं नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पदाधिकारियों को माला पहनाने के साथ उनका मुंह मीठा भी किया।
हाल ही में कांग्रेस के परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर संगठन का विस्तार किया। कांग्रेसजनों ने रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला महासचिव कमलेश शर्मा और अभिषेक शर्मा का माल्यार्पण किया, साथ ही उन्हें मिठाई भी खिलाई।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं।
मौके पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम तिवारी, मधु जोशी, ललित मोहन मिश्र, शैलेंद्र बिष्ट, रामकुमार भरतालिया, राजेश शाह, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, बीएस पयाल, ओम सिंह, मनीष जाटव, अशोक शर्मा, हिमांशु कश्यप, हिमाशु जाटव, गौरव अग्रवाल, राहुल यादव, विपिन शर्मा, सोहेल आदि मौजूद थे।