डीजी सूचना ने दिलाई संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ
सूचना भवन परिसर में गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

देहरादून। गणतंत्र दिवस रिंग रोड स्थित सूचना भवन में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।
महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, संविधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। संविधान ने हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराया है, जिनका ईमानदारी से पालन करना प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से लोकसेवकों की जिम्मेदारी है।
महानिदेशक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करें और संविधान की भावना के अनुरूप राज्य और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान दें।
इस अवसर पर सूचना विभाग के अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, उपनिदेशक रवि बिजारनिया, सहायक निदेशक अर्चना समेत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



