दुनिया

Shinzo Abe: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का गोली लगने से निधन

पीएम मोदी ने जताया दुःख, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

Shinzo Abe: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। जापान के नारा सिटी में चुनावी भाषण के दौरान गोली लगने के कारण गिर गए थे। बाद में उन्हें गोली मारे जाने की पुष्टि हुई। जापान के अधिकारियों ने आबे के निधन की पुष्टि की है।

जापानी मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया गया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8.29 बजे) की है। कहा गया है कि 67 वर्षीय शिंजो आबे शहर की एक सड़क पर भाषण दे रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। शुरूआत में उनके घायल होने की खबर सामने आयी। बाद में जापान के अधिकारियों ने उनके निधन की पुष्टि की।

पुलिस ने हमलावर आरोपी 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को व्यक्ति को करीब 11.30 बजे (जापान के समयानुसार) हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से एक बंदूक भी जब्त की। जो कि आरोपी के पास होनी बताई गई। बताया गया कि आरोपी यामागामी समुद्री आत्मरक्षा बल का पूर्व सदस्य है।

उधर, दुनियाभर के देशों ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है। भारत में भी आबे के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

पीएम मोदी ने जताया गहरा दुःख
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। अपने ट्वीट में लिखा, “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। शिंजो आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।”

भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक
पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया। ट्वीट कर बताया, “पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।”

समाचार – विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से साभार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button