
Tribute: ऋषिकेश। नागेंद्र सकलानी स्मारक समिति के सदस्यों ने हमेशा जनपक्षीय समाचारों के पक्षधर रहे वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही उनके निधन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता जगत में कमाल खान एक जाना पहचाना नाम बन गया था। वे हमेशा जन सरोकारों के मुद्दे उठाते थे। यही वजह थी कि उनकी एक अलग पहचान बन गई थी।
वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस भंडारी ने कहा कि कमाल खान ने हमेशा ही सामाजिक मूल्यों के लिए पत्रकारिता की। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
कमाल खान के अवसान पर हरिनारायण राजभर, प्रबोध उनियाल, महेश चिटकारिया, अशोक क्रेजी, धनेश कोठारी, सत्येंद्र चौहान आदि ने भी दुख जताया।