Presidential election Result: एनडीएम की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। मतगणना के तीन राउंड पूरे होने पर मुर्मू ने 50 प्रतिशत वोट हासिल कर लिए हैं। शेष एक राउंड की गिनती बची है। हालांकि उनकी जीत की अधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) उनके घर बधाई देने पहुंचे। उधर, विपक्ष के नेताओं समेत उनके प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा ने भी मुर्मू को जीत की शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति चुनाव द्रौपदी मुर्मू को तीसरे राउंड की गिनती में जरूरी 50 फीसदी हासिल हुए। तीसरे राउंड में 1,65,664 कुल वैल्यू के 1,333 में से मुर्मू को 812 और यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले। जबकि सभी तीनों राउंड में कुल वोट 3219 ( वैल्यू 8,38,839) में से द्रौपदी मुर्मू को 2161 (वैल्यू 5,77,777) और यशवंत सिन्हा को 1058 (वैल्यू 2,61,062) वोट मिले।
पीएम मोदी पहुंचे मुर्मू के घर
द्रौपदी मुर्मू की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ दिल्ली स्थित उनके घर पहुंचे। उन्होंने मुर्मू को जीत पर बधाई दी। वहीं मुर्मू की जीत पर अमित शाह (Amit Shah) ने ट्वीट किया-एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूं।
विपक्षी नेताओं ने भी दी बधाई
विपक्षी नेताओं ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई दी है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा कि देश का 15वां राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने लिखा कि देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय द्रौपदी मुर्मू को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।