सियासत

संसद में महिला विधेयक पास होने पर किया मुंह मीठा

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा महिला मोर्चा के साथ मनाई खुशी

ऋषिकेश। संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां मनाई। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा भी किया।



बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास करा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास रचा है। कहा कि राज्यसभा में बिल के खिलाफ एक भी वोट नहीं पड़ा। कहा कि सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच नारी शक्ति को नई ऊर्जा देने वाली है।



मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शाह ने बिल पारित होने पर पीएम मोदी का आभार जताया। कहा कि देश के लोकतंत्र का यहएक निर्णायक क्षण है। कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने से भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत हुई है।



मौके पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, तनु तेवतिया, अनिता प्रधान, गीता मित्तल, पूनम कंडवाल, निवेदिता सरकार, पिंकी धस्माना, ममता सकलानी, गीता थापा, भावना किशोर गौड़, तनु रस्तोगी, माया घले, रीता असवाल, सुधा असवाल, श्वेता, मनोरमा, शिला अग्रवाल, आशा पुनः, शीतल क्षेत्री, माया थापा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!