देहरादून
कैबिनेट ने दिवंगत खंडूड़ी और राणा को दी श्रद्धांजलि

देहरादून, 18 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि.) और प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों व अधिकारियों ने दोनों दिवंगतों की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन व जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश व प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।



