Rishikesh: एनडीएस के वार्षिक खेलों में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

ऋषिकेश। निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल (NDS) में वार्षिक खेल उत्सव के दूसरे दिन ट्रैक और मैदानी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतिस्पर्धाओं में विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
श्यामपुर स्थित एनडीएस स्कूल में प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्रुप बी 800 मी. बालक वर्ग में अंबर, आयुष राणा व आदित्य सजवाण और बालिका वर्ग में कृतिका, शैलजा और श्रेया ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप ए 110 मीटर बाधा दौड़ में आशीष, प्रियांशु राणा व अमृत सिंह ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीता।
मैदानी खेलों में ऊंची कूद के ग्रुप ए बालक वर्ग में विकास, निखिल, आशीष रावत और बालिका वर्ग में प्राची, जसलीन, जाह्नवी अव्वल रहे। ग्रुप बी बालक वर्ग में तन्मय, आयुष, विनायक और बालिका वर्ग में आरुषि, अंकिता, जाह्नवी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद ग्रुप सी के बालक वर्ग में अभिनव, अनुभव व समर और बालिका वर्ग में अनुष्का, प्राची, जाह्नवी, बालक वर्ग में निखिल, अश्विन और सक्षम पहले तीन स्थानों पर रहे।
गोला फेंक प्रतियोगिता में ग्रुप बी बालक वर्ग के आदित्य राना, श्रेयस रुद्राक्ष और बालिका वर्ग में अक्षिता, प्रियांशी, आकांक्षी ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीता। ग्रुप ए बालक वर्ग में तन्मय रुद्राक्ष रमनीक और बालिका वर्ग में रिया अदिति व तनीषा ने विक्ट्री स्टैंड पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।
4 गुणा 100 रिले रेस ग्रुप बी के बालक वर्ग में नचिकेता, ध्रुव व अभिमन्यु और बालिका वर्ग में नचिकेता, ध्रुव व अभिमन्यु सदन ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। साइकिल रेस ग्रुप डी बालक वर्ग में अंशुमन, आयुष राणा व आदित्य और बालिका वर्ग में रिया,जानवी व रिद्धि ने पदक हासिल किए। ग्रुप डी 200 मीटर बालक वर्ग में अक्षित, अक्षत, अनमोल और बालिका वर्ग में अनुष्का, आरोही, वंशिका अव्वल रहे।
सेक रेस बालक वर्ग में तन्मय, केशव, आरव और बालिका वर्ग में कशिश, निकिता व ओजस्वी ने क्रमशः स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक अपने नाम किए। विद्यालय की शैक्षिक सलाहकार रेणु सूरी ने विजयी खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।