देहरादूनरोजगार

सिंचाई और कृषि विभाग में 483 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सिंचाई और कृषि विभाग में चयनित 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें सिंचाई विभाग के 473 और कृषि विभाग के 10 पद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण युवाओं की मेहनत, लगन और संकल्प का सम्मान है। विश्वास जताया कि चयनित युवा निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर राज्य और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सीएम धामी ने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से ही योग्य और ईमानदार लोग व्यवस्था का हिस्सा बनते हैं। बताया कि राज्य में लागू सख्त नकल विरोधी कानून के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग 33 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश की जीएसडीपी विकास दर 7.23 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि प्रति व्यक्ति आय में पिछले चार वर्षों में लगभग 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी दर में कमी और रिवर्स पलायन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, महंत दलीप सिंह रावत, प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सुरेंद्र नारायण पांडे, युगल किशोर पंत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button