
शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। कांग्रेस बूथ कमेटी के गठन को लेकर चंद्रेश्वर नगर में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया गया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कार्यकर्ताओं से आम नागरिकों को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता अभी से 2022 आम चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जीत के लिए हर बूथ को मजबूत करना जरूरी है। बताया कि बूथ कमेटी में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।
ज़िला बूथ प्रभारी गजेंद्र विक्रम शाही ने कहा कि मतदान के दिन प्रत्येक बूथ पर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक हो इसके लिए जुट जाएं। कांग्रेस की जीत बूथों पर सक्रियता पर ही निर्भर करेगी।
बैठक में ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परमेश्वर राजभर, राजेश शाह, मन्नू राजभर, ज्योति हलदर, सतीश राजभर, लक्ष्मण, अनिल कुमार, राजेश राजभर, शुभलाल, पिंटू प्रजापती, मोहित कुमार, सूंदर गौड़, हजरत अली, कार्तिक कुशवाहा, सुनील साहनी, आदि मौजूद थे।