देहरादून

सीएम धामी ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, कठिन परिश्रम और उल्लेखनीय उपलब्धियों से न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश का नाम वैश्विक पटल पर गौरवान्वित किया। निशानेबाजी के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा का निधन खेल जगत, उत्तराखंड और राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की शांति और शोक संतप्त परिजनों व उनके प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button