देश-विदेशसियासत

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

विधायक दल की बैठक से पहले कांग्रेस के भीतर मचा घमासान

पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह वर्सेस नवजोत सिंह सिद्धू का आपसी विवाद नया मोड़ ले चुका है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज विधायक दल की बैठक से पहले ही राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करीब 4ः30 बजे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिले और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। जिसके बाद पंजाब कांग्रेस में अब नया घमासान मच चुका है।

पंजाब में कांग्रेस के भीतर लंबे वक्त से चल रहा अंतर्कलह आखि़रकार मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के रूप में सामने आया है। नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के बाद भी कैप्टन और सिद्धू के बीच का मामला नहीं सुलझा।

उनके बीच के विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी पंजाब पहुंचे थे। लेकिन शायद वह भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को मना नहीं पाए। अब कांग्रेस इस राजनीतिक संकट से कैसे निपटेगीयह देखना दिलचस्प होगा। खासकर तब जब विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं।

उधर, पंजाब से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पंजाब में कांग्रेस दो फाड़ भी हो सकती है। अब इसके बाद के राजनीतिक हालातों पर सबकी नजरें गढ़ी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button