
Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमेटी सभी 70 सीटों पर चर्चा के बाद रिपोर्ट तैयार कर चुकी है। जो कि आज दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जानी है। जिसके बाद जल्द ही संभावित प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो जाएगा।
बताया जा रहा है कि परफॉरमेंस और माहौल के आधार पर दर्जनभर से अधिक मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं। जबकि कुछ विधायकों की सीटों में फेरबदल संभव है। जबकि करीब 20-25 सीटें ऐसी हैं, जिनपर फैसला लेने से पहले पार्टी सारे समीकरणों का आंकलन कर लेना चाहती है।
देहरादून में एक दिन पहले उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल आदि मौजूद रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में शिरकत की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार रिपोर्ट आज केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। 19 जनवरी को केंद्रीय ंसदीय बोर्ड की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो जाएगा। आज सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है।
ये टिकट लगभग फाइनल
1. पुष्कर सिंह धामी – खटीमा
2. मदन कौशिक – हरिद्वार
3. सतपाल महाराज – चौबट्टाखाल
4. बंशीधर भगत – कालाढूंगी
5. डॉ हरक सिंह रावत – केदारनाथ
6. सुबोध उनियाल – नरेंद्रनगर
7. डॉ. धन सिंह रावत – श्रीनगर
8. बिशन सिंह चुफाल – डीडीहाट
9. अरविंद पांडेय – गदरपुर
10. स्वामी यतीश्वरानंद – हरिद्वार ग्रामीण
11. रेखा आर्य -सोमेश्वर
12. गणेश जोशी – मसूरी
13. प्रेमचंद अग्रवाल – ऋषिकेश
14. मुन्ना सिंह चौहान – विकासनगर
15. उमेश शर्मा काऊ – रायपुर
16. विनोद चमोली – धर्मपुर
17. चंदन रामदास – बागेश्वर
18. सौरभ बहुगुणा – सितारगंज
19. राजेश शुक्ला – किच्छा
20. कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन – खानपुर
21. महेश जीना – सल्ट
22. चंद्रा पंत – पिथौरागढ़
23. डॉ. प्रेम सिंह – नानकमत्ता
24. नवीन दुम्का – लालकुंआ
25. बलवंत सिंह भौर्याल – कपकोट
26. ऋतु खंडूड़ी – यमकेश्वर
27. प्रीतम पंवार – धनोल्टी
28. राजकुमार – पुरोला
इन सीटों पर बड़ा सस्पेंस
1. गंगोत्री
2. नैनीताल
3. हल्द्वानी
4. पौड़ी
5. कोटद्वार
6. थराली
7. कर्णप्रयाग
8. टिहरी
9. घनसाली
10. प्रतापनगर
11. झबरेड़ा
12. लक्सर
13. पिरान कलियर
14. राजपुर रोड
15. चम्पावत
16. लोहाघाट
17. जागेश्वर
18. अल्मोड़ा
19. रानीखेत
20. द्वारहाट
21. गंगोलीहाट
22. बाजपुर
23. काशीपुर
24. रुद्रपुर
इसके अलावा अन्य 18 सीटों पर भी कोर कमेटी की मीटिंग में पैनल तैयार किया गया है।