
श्यामपुर/ऋषिकेश। 29 अप्रैल। निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में महंत बाबा राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज की मौजूदगी में विद्यालय का ’अलंकरण’ समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश कुमार और विशिष्ट अतिथि महिमा वर्मा ने छात्र प्रतिनिधियों को अलंकृत किया।
शनिवार को विद्यालय परिसर में गायत्री मंत्र के साथ समारोह शुरू हुआ। छात्राओं ने गुरबाणी का सस्वर पाठ किया। प्रधानाचार्य डॉ सुनीता शर्मा स्वागत भाषण पढ़ा और छात्रा आशा पैन्यूली ने नेतृत्व क्षमता पर विचार रखे। इसके बाद नव निर्वाचित सदस्यों की परेड आयोजित की गई। वहीं प्रधानाचार्य ने प्रह्लाद, श्रवण, लव और कुश सदन के नवनिर्वाचित कप्तान और छात्र सदस्यों को शपथ दिलाई।
वरिष्ठ वर्ग में स्कूल कप्तान करण शाही, मानसी तिवारी, खेल कप्तान अमन रमोला वंशिका कंडवाल, कनिष्ठ वर्ग में स्कूल कप्तान आराध्य सेमवाल, सृजना रिमाल और चारों सदनों के कप्तान निखिल वर्मा, भरत राणा, दिया बिष्ट, आकाश ध्यानी, ( वरिष्ठ वर्ग ) रिशिता रावत, अक्षिता त्रिपाठी, अनुष्का भंडारी, अनुष्का बिष्ट (कनिष्ठ वर्ग) साहित्य कप्तान वरिष्ठ वर्ग में इशिका प्रजापति एवं अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों आंचल असवाल, गुरबाणी कौर, दीपक सैनी, साक्षी नौटियाल, शौर्य राणा, रिचा गौड़, शगुन रावत, हर्ष कश्यप, प्राची तोमर, प्रिंस मंडल,वंश कश्यप, अंकुश राणा, अंश सिंह, हेमा शर्मा,आयुष कुमार, आयुष रयाल आदि को अलंकृत किया गया।
मौके पर सरदार कुलदीप सिंह कलरा, फिल्म स्क्रिप्ट राइटर ऋषि कुमार, सरदार दर्शन सिंह, सरदार प्यारा सिंह, सरदार मंजीत सिंह, एडवोकेट अभिषेक प्रभाकर, महेंद्र सिंह, डॉ अजय शर्मा, अनिल किंगर, ललिता कृष्ण स्वामी, अमृत पाल ढंग, सोहन सिंह कैंतूरा, विनोद बिजल्वाण, दिनेश पैन्यूली, खुशी सेमवाल, सिमरन जेठुड़ी आदि मौजूद थे।