देहरादून

पूर्व सैनिकों के बच्चों को भर्ती से पहले दिया जाएगा प्रशिक्षण

सैनिक कल्याण द्वारा गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम घोषित

देहरादून। जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास अधिकारी ले. कर्नल जीएस चन्द (अप्रा) ने बताया कि गढ़वाल और कुमांऊ मंडल के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना, नौसेना, वायुसेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए 01 नवंबर से 56 दिनों का निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह देहरादून में किया आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 27 से 31 अक्टूबर तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह, 15 अक्टूबर से सी कालिदास मार्ग, हाथीबड़कला, देहरादून में किया जाएगा। अन्य जनपदों के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक संबंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा चयनित कर प्रशिक्षणार्थियों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालीदास मार्ग हाथीबड़कला देहरादून में दिनांक 31 अक्टूबर 2023 तक भेजना सुनिश्चित करेगें।

बताया कि प्रशिक्षण के लिए आयु 17.2 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अकों के साथ) हों। भारतीय मूल के गोरखा के लिए केवल 10वीं पास है। वजन 46 किग्रा और सीना 77-82 सेमी होना चाहिए। बताया कि उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस ऑफिस का पार्ट-2 आर्डर व इण्डेमिनिटी बॉर्ड साथ में लाना अनिवार्य है।

इस बारे पूरी जानकारी के लिए इन दूरभाष नंबरों 7895148803 , 9410321614, 8192814463 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button