Weather Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम की चिंता किए बिना दिवाली का पर्व दिल खोलकर मना सकते हैं। आजकल प्रदेश भर में धूप खिली हुई है और अगले पांच दिनों तक भी मौसम के ऐसा ही रहने का अनुमान है। सुबह-शाम की हल्की ठंड तो बाकी पूरे दिन तापमान सामान्य ही रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क है। जिसके अगले पांच दिनों तक ऐसा ही रहने का अनुमान है। मौसम के मिजाज में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद जरूर वातावरण में सुबह शाम ठंडक हो सकती है।
उन्होंने बताया कि उच्च हिमालय में बर्फवारी और मध्य क्षेत्रों में बारिश का दौर थम गया है। इनदिनों हर जगह चटख धूप खिली हुई है। बड़ी दीपावली के दिन भी आसमान ऐसे ही साफ रहेगा। सो, दिवाली के पर्व को खूब इंज्वाय कीजिए।