Rishikesh: महानगर में होंगी कांग्रेस की नई इकाईयां गठित

Politics : ऋषिकेश। कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए नगर निगम क्षेत्र में 5 ब्लॉक और 8 मंडल इकाईयों का गठन करेगी। महानगर इकाई ने इसे लेकर आयोजित बैठक में चर्चा की। कांग्रेसजनों ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व को जल्द ही धरातल पर उतरा जाएगा।
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उनियाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा नगर निगम क्षेत्र में 5 ब्लॉक और 8 मंडल के गठन का निर्णय लिया है। कहा कि पार्टीजनों से विचार विमर्श के बाद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जाएंगे।
महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी सुधीर राय ने कहा कि संगठन की मज़बूती को लेकर शीर्ष नेतृत्व के निर्णय को जल्द क्रियान्वित किया जाएगा। बताया कि निगम क्षेत्र में 8 से 10 वार्डों या 20 बूथ पर एक ब्लॉक इकाई का गठन किया जाना है। जबकि 4 से 5 वार्ड को मिलाकर एक मंडल इकाई गठित की जाएगी। प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद एक सप्ताह में नई इकाईयां गठित कर दी जाएंगी।
बैठक में मदनमोहन शर्मा, संजय गुप्ता, चंदन पंवार, विनय सारस्वत, अरविंद जैन, शैलेंद्र बिष्ट, गजेंद्र विक्रम शाही, उमा ओबरॉय, कमलेश शर्मा, सरोज देवराड़ी, विजेंद्र कुमार गौड़, प्रदीप चंदा, विक्रम भंडारी, सिंहराज पोसवाल, रुकम पोखरियाल, मनीष जाटव, ऋषि सिंघल, मुकेश कुमार जाटव, सावित्री देवी, सुभाष जखमोला, रामकुमार बतालिया, वीर विक्रम सिंह पुंडीर, सूरज बिश्नोई, गौरव अग्रवाल, कमल बनर्जी, पारुल आदि मौजूद थे।