सियासत

Politics: … और समर्थकों संग भाजपा में शामिल हुई अनुकृति गुसाईं

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अगले कदम को लेकर लगाए जा रहे कयास सही साबित हुए। अनुकृति ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में लैंसडाउन सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी रही अनुकृति गुसाईं ने लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से उनके भाजपा जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मतदान से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियों संदेश के जरिए अनुकृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और गढ़वाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का समर्थन दिया था। कहा था कि विकसित उत्तराखंड का सपना मोदी जी के नेतृत्व में ही पूरा हो सकता है।

लोकसभा चुनाव के मतदान के एक दिन बाद अनुकृति ने समर्थकों के साथ रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी ज्वाइन की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने अनुकृति और उनके कई समर्थकों को विधिवत सदस्यता दिलाई।

बता दें कि लंबे समय से कांग्रेस के राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहकर अपनी सामाजिक संस्था के कामकाज में ही व्यस्त रही। मिस इंडिया चुनी जाने के बाद से अनुकृति सामाजिक संस्था के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए सक्रिय थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button