
देहरादून। उत्तराखंउ विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा और कांग्रेस अभी अपने प्रत्याशियों की स्क्रूटनी में ही लगी है, जबकि आम आदमी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। आप की इस लिस्ट में 9 नाम शामिल हैं। इसमें पांच सीटे गढ़वाल और चार सीटें कुमाऊ रीजन की हैं।
इससे पहले आम आदमी पार्टी दो बार 24 और 18 कैडिडेट की लिस्ट जारी कर चुकी है। जिसमें पार्टी से सीएम पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल का नाम भी शामिल है। आज रिलीज लिस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता एसएस कलेर का नाम भी शामिल है। उन्हें पार्टी ने भाजपा के सीएम पुष्कर सिंह धामी की सीट खटीमा से मैदान में उतारा है। इसके साथ ही पार्टी ने 51 नाम तय कर दिए हैं, और शेष 19 सीटों पर भी जल्द उम्मीदवारों की घोषणा होने की बात की जा रही है।
आज रिलीज सूची
1. प्रकाश कुमार – पुरोला एससी
2. उत्तम भंडारी – देवप्रयाग
3. भरत सिंह – सहसपुर
4. श्याम बोरा – मसूरी
5. श्राजू विराटिया – झबरेड़ा एससी
6. दीवान सिंह मेहता – डीडीहाट
7. चंद्रशेखर पांडे – लालकुआं
8. आनंद सिंह राणा – नानकमत्ता एसटी
9. एसएस कलेर – खटीमा