यात्रा-पर्यटन

यमुनोत्री में श्रद्धालुओं ने किया ₹23 लाख से अधिक दान

Chardham Yatra 2025 : उत्तरकाशी। सुव्यवस्थित तरीके से चल रही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। वहीं धामों तक पहुंच रहे दर्शनार्थी मंदिरों में दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक चारधाम यात्रा के पहले तीर्थ यमुनोत्री धाम में अब तक करीब 03 लाख 29 हजार तीर्थयात्री मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। जिनसे यमुनोत्री मंदिर समिति को अभी तक 23 लाख से अधिक का दान मिला है। जो कि दान पात्र और रसीद बुक के माध्यम से समिति को प्राप्त हुआ है।

यमुनोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इसवर्ष भी चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है। उत्तरकाशी जनपद के दोनों धामों में जहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, वहीं मंदिरों की आय में बढ़ोत्तरी भी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button