उत्तराखंड

CM हेल्पलाइन का नया वर्जन लॉन्च, 24 घंटे दर्ज होंगी शिकायतें

CM Help Line 1905 :  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 के नये वर्जन का शुभारंभ किया। नये वर्जन में 1905 डायल करने के अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल एप और ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर की सुविधा भी दी गई है। अब इस हेल्पलाइन पर 24 घंटे शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन 1905 की विभागों द्वारा माह में दो बार समीक्षा की जाए। वह स्वयं प्रत्येक माह के अन्तिम सप्ताह में इसकी समीक्षा करेंगे। कहा, यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए इस हेल्पलाइन का लाभ आमजन को मिले। कहा कि गुड गवर्नेंस हमारा उत्तरदायित्व है। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि का जो सरकार का उद्देश्य है, उसमें 1905 महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का जिस स्तर पर समाधान होना है, उस स्तर पर समाधान किया जाए। समस्याओं और शिकायतों को अनावश्यक ही उच्च स्तर तक न भेजा जाए। समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदातय की जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 को और सशक्त बनाया जाए।

सीएम ने तहसील दिवसों के नियमित आयोजन, जनपद में जिलाधिकास्तर पर प्रतिमाह जनसुनवाई, प्रत्येक महीने के पहले व तीसरे मंगलवार को तहसील जन समर्पण दिवस का आयोजन किया जाए। वहीं चौथे मंगलवार को जनपद में जन समर्पण दिवस आयोजित किया जाए। जन समस्याओं और शिकायतों को ऑनलाइन रजिस्टर किया जाए। तहसील व जनपद स्तर पर निस्तारित नहीं होने वाली शिकायतों को मुख्यमंत्री कार्यालय को संदर्भित किया जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिवएल. फैनई, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, विनोद रतूड़ी, निदेशक आईडीटीए नितिका खण्डेलवाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button