उत्तराखंड

Earthquake: होली के दिन भी महसूस हुए यहां भूकंप के झटके

Earthquake In Uttarkashi : उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय में आज होली के दिन भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। भूकंप महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि जिला मुख्यालय के अलावा कहीं और भूकंप के झटके महसूस होने की खबर नहीं है।


आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक जिला मुख्यालय में हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि जनपद के किसी भी तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए। भूकंप बुधवार सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर महसूस किया गया।


बुधवार को जब लोग होली के पर्व को मनाने की तैयारी कर रहे थे, कि इसी बीच जिला मुख्यालय में लोगां को भूकंप आने का अहसास हुआ। लोग डर के चलते तुरंत घरों से बाहर निकल आए। काफी देर बाहर रहने के बाद ही लोग वापस घरों के भीतर लौटे।


बता दें कि उत्तरकाशी इलाके में शनिवार की देररात भी लगातार भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका रात 12:40, दूसरा झटका 12:45 और तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button