
ऋषिकेश। भरत मंदिर इंटर कॉलेज की प्रार्थना सभा में ट्रैफिक पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए। यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। नियमों के अनुपालन से ही सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि कम किया जा सकता है।
प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि यातायात पुलिस द्वारा संचालित जागरूकता अभियान बच्चों के लिए उपयोगी हैं। यातायात उप निरीक्षक जयराम राय ने नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने और तेज रफ्तार से बचने की सलाह दी।
मौके पर एनसीसी अधिकारी लखविंदर सिंह, यातायात आरक्षी अजय चौधरी, शिवप्रसाद बहुगुणा, जयकृत सिंह रावत, रंजन अंथवाल, विकास नेगी, प्रवीण रावत आदि मौजूद थे।



