धर्म कर्म

श्रीराम के स्वागत में सज गई थी अयोध्याः लक्ष्मी नारायण

सोमेश्वर महादेव मंदिर में नौवें दिन श्रीराम कथा का समापन

Shri Ram Katha : ऋषिकेश। सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीरामकथा का भगवान राम के अयोध्या लौटने के प्रसंग के साथ समापन हो गया। आज कथावाचक संत लक्ष्मी नारायण महाराज ने कहा कि 14 वर्षों से वनवास से लौटने पर अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी की खुशियां उनके घरों में जलते दीपों की श्रृंखलाएं बता रही थीं।


बनखंडी स्थित महादेव मंदिर में कथावाचक लक्ष्मी नारायण महाराज ने भगवान राम के अयोध्या वापस आने के प्रसंग का सविस्तार वर्णन किया। कहा कि राम के आने की खुशी में नगरवासियों ने संपूर्ण शहर का रंग-रोगन कर उसको दीपों से सजाया था। सभी पुरुष, बच्चे और महिलाएं नए वस्त्रों में सजे-धजे थे। मिठाइयां बाटी जा रही थीं और उत्सव मनाया जा रहा था।


उन्होंने कहा कि आकाश से पुष्पवर्षा हो रही थी, नगर के स्त्री-पुरुषों के समूह अटारियों पर चढ़कर उनके दर्शन कर रहे थे। सबने सोने के कलशों को विचित्र रीति से अलंकृत और सजाकर अपने दरवाजों पर रख लिया। मंगल के लिए बंदनवार, ध्वजा और पताकाएं लगाईं। गलियां सुगंधित द्रवों से सींची गईं थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button