ऋषिकेशस्वास्थ्य

एम्स में उत्तराखंडवासियों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर

ऋषिकेश, 8 जुलाई। उत्तराखंड के मरीजों के लिए एम्स ने अलग से पंजीकरण और बिलिंग काउंटर शुरू किया है।

बुधवार को कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह और क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने रजिस्ट्रेशन काउंटर का शुभारंभ किया। प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था से स्थानीय मरीजों को पंजीकरण संबंधी कार्यों में अधिक सुविधा और कम समय में सेवाएं मिल सकेंगी।

अग्रवाल ने कहा कि एम्स में उत्तराखंड के लोगों को पंजीकरण में परेशानियां उठानी पड़ रही थी। बताया कि उन्होंनेएम्स प्रशासन से अलग काउंटर शुरू करने का अनुरोध किया था। अग्रवाल ने एम्स प्रशासन का आभार भी जताया।

मौके पर उपचिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि कुमार, डॉ. विकास पंवार, पीआरओ डॉ. संदीप कुमार सिंह, कमांडेंट अनिल चन्द्र सिंह, विनीत कुमार, विश्वजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button