ऋषिकेश
ऋषिकेशः ₹32 लाख में होगा 4 वार्डों की सड़कों का निर्माण

ऋषिकेश। तीर्थनगरी के चार वार्डों में ₹32 लाख की लागत से आंतरिक मार्ग, नालियों के निर्माण और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना होगी। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से निर्माण कराने की घोषणा की है।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में विधायक अग्रवाल ने शहर के वार्ड 6, 11, 12 व 13 में निर्माण कार्यों के लिए धनराशि देने की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी और मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना विकास कार्यों के लिए अग्रवाल के प्रयासों की की सराहना की।
मौके पर फेरू जंगवानी, रोशन रतूड़ी, प्रेमदत्त जोशी, जगावर सिंह, दिनेश सेमवाल, ओमप्रकाश शर्मा, अनंतराम भट्ट, आशु डंग, राघव, विवेक, प्रमोद आदि मौजूद रहे।



