Rishikesh: सब्जी मंडी में अव्यवस्थाओं पर विधायक हुए नाराज

ऋषिकेश, 18 सितम्बर। बड़ी सब्जी मंडी के औचक निरीक्षण के दौरान गंदगी और अव्यवस्थाओं पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने मंडी सचिव पीआर कालाकोटि को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मंडी के निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने अग्रवाल के सामने दुकानों के आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए समस्याएं रखीं। उन्होंने मंडी निरीक्षक हिमांशु रावत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
व्यापारियों ने रात में मंडी परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने की समस्या भी बताई। अग्रवाल ने समस्याओं के समाधान के लिए मंडी परिषद उत्तराखंड अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू और कृषि मंत्री गणेश जोशी से फोन पर वार्ता की।
मौके पर मंडी समिति अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद जयसवाल, बृजेश कुमार, राहुल जयसवाल, कपिल जयसवाल, अनिल खुराना, विपिन कुकरेती, शिवकुमार गौतम आदि मौजूद रहे।



