ऋषिकेशः विधायक अग्रवाल ने नगर आयुक्त को दिए निर्देश

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के साथ बैठक कर शहर की विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
कैंप ऑफिस में आयोजित बैठक में विधायक ने विशेष रूप से त्रिवेणी घाट, आस्था पथ तथा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोविंदनगर डंपिंग जोन से कूड़ा हटाने और लालपानी में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण संयंत्र की प्रगति की जानकारी भी ली।
इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में जारी पार्किंग निर्माण कार्यों और रायवाला में निराश्रित गौवंश के लिए बन रही गौशाला की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अग्रवाल ने शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने पर भी विशेष जोर दिया गया।



