ऋषिकेश। विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड ने भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने इसकी घोषणा की।
एक कार्यक्रम के दौरान जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों, विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अग्रवाल को एक बेदाग नेता बताया। साथ ही उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान अग्रवाल ने कहा कि जेडीयू के समर्थन का वह हमेशा ख्याल रखेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। मौके पर जदयू के नगर अध्यक्ष संजय मुल्तानी, प्रदेश महासचिव राकेश थपलियाल, उमाकांत वर्मा, विनोद राम, गोपाल कृष्ण, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, जितेंद्र अग्रवाल, सुमित पंवार, जयंत किशोर शर्मा आदि मौजूद थे।