ऋषिकेशहादसा

Breaking: गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत मालकुंठी पुल के पास गंगा में नहाते सम दिल्ली का एक 18 वर्षीय युवक तेज बहाव में ओझल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। युवक अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की डीप डाइविंग और ब्यासी टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोर लगातार नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस भी मौके पर राहत-बचाव कार्य में सहयोग कर रही है।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि डूबे युवक की पहचान वंश (18र्) पुत्र तकदीर, निवासी निजामपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।

उधर, प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि गंगा के तेज बहाव और अधिक गहराई को देखते हुए वे नदी में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें। साथ ही केवल निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही नहाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button