ऋषिकेश

ग्रामसभा असैना में घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी

ऋषिकेश (नवीन नेगी), 08 जुलाई । ग्राम पंचायत असैना विस्थापित में लगभग 25 वर्ष पुरानी पेयजल लाइन जर्जर होने से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई जगह क्षतिग्रस्त पाइपलाइन में सीवर का गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है।

कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने बताया कि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत और नई पाइपलाइन के लिए जल संस्थान से कई बार मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते ग्रामीण प्रदूषित पानी के उपयोग को मजबूर हैं।

पूर्व एबीसी ब्लॉक विस्थापित अध्यक्ष विजय राणा ने बताया कि ग्रामसभा में लगभग 300 मीटर लंबी पाइपलाइन कई जगह खराब हो चुकी है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलने की मांग की के साथ चेताया कि जल्द समस्या हल नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विनोद चौहान, कैलाश बिजौला, पूर्व प्रधान खांड मुंशी नेगी, दिनेश पंवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button