ऋषिकेशसियासत

शहर में निकली कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ पदयात्रा

पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस नेता नवप्रभात ने बीजेपी पर साधा निशाना

Congress Politics : ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat) और नवप्रभात (Navprabhat) के नेतृत्व में शहर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ (Hath Se Hath Jodo Yatra) पदयात्रा निकाली। इस दौरान रावत ने कहा कि अभियान के जरिए प्रदेशभर में महंगाई, बेरोजगारी और अराजक हालातों से आमजन को अवगत कराया जाएगा। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखा।

शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल के समीप से कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ पदयात्रा शुरू हुई। पदयात्रा रेलवे रोड से घाट चोक, हरिद्वार मार्ग, लक्ष्मणझूला रोड, क्षेत्र रोड, मेन बाजार, सुभाष चौक, मुखर्जी मार्ग, घाट रोड होते हुए त्रिवेणीघाट में गांधी स्तंभ पर संपन्न हुई। इस दौरान ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के लोकसभा प्रभारी पूर्व सीएम हरीश रावत, सह प्रभारी नव प्रभात ने यात्रा का नेतृत्व किया। पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के संदेश वाले पंपलेट बाजारों में बांटे।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भारत जोड़ा यात्रा की तर्ज पर उत्तराखंड में ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा के साथ ही लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियां से भी अवगत कराया जा रहा है। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, भर्ती घोटाला कानून व्यवस्था और देश में फैलाई जा रही नफरत के मसलों को जनता के सामने रख रहे हैं।

नवप्रभात ने कहा कि हम प्रदेश में इस अभियान के जरिए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। उन्हें भाजपा राज की असलियत बताने के साथ ही कांग्रेस को मजबूत करने की अपील भी की जा रही है। जयेंद्र रमोला ने कहा कि कार्यकर्ता अभियान में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उठाने का काम कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा और निकाय चुनाव में भाजपा को जनता जवाब देगी। कार्यक्रम का संचालन दीपक जाटव ने किया।

यह रहे पदयात्रा में शामिल
पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, राजपाल खरोला, वीरेन्द्र पोखरियाल, विजयपाल सिंह रावत, गोकुल रमोला, मदनमोहन शर्मा, विनय सारस्वत, दीप शर्मा, शैलेन्द्र बिष्ट, संजय गुप्ता, मनीष शर्मा, सुधीर राय, ललित मोहन मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, भगवान सिंह पवार, जगत नेगी, सरदार गुरविंदर सिंह, देवेंद्र प्रजापति, विजयलक्ष्मी शर्मा, अजीत गोल्डी, प्यारेलाल जुगरान, विवेक तिवारी, सन्नी प्रजापति, गौरव कुमार राणा, जितेंद्रपाल पाठी, उत्तम रावत, रवि जैन, मनोज गुसाईं, आदेश तोमर, राजेन्द्र राणा, वीरेन्द्र कंडारी, प्रेम लाल शर्मा, ललित सक्सेना, दीपक गौनियाल, सौरभ वर्मा, अभिनव मलिक, त्रिलोकीनाथ, तिवारी, प्रदीप जैन, सहदेव राठौर, प्रदीप चन्द्रा, विमला रावत, मधु जोशी, नीलम तिवारी, चन्द्रकान्ता जोशी, कमलेश शर्मा, सरोजनी थपलियाल, विकास खुराना, देवेन्द्र बैलवाल, सतीश रावत, विनोद पोखरियाल, राजेंद्र कोठारी, रूकम पोखरियाल, संजय शर्मा, अंशुल त्यागी, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, बरफ सिंह पोखरियाल, हरि सिंह नेगी, अजय कुमार शर्मा, मधु मिश्रा, मुकेश जाटव, प्रवीण जाटव, गौरव राणा, जतिन जाटव, रेणू नेगी, मनीष जाटव, गजेंद्र विक्रम शाही, राजेन्द्र गैरोला, सविता शर्मा, जयपाल सिंह बिट्टू, राजेश शाह, रामकुमार भतालिया, अशोक शर्मा, सोहन सिंह रौतेला, सूरज बिश्नोई, सावित्री देवी, खुशी, ऋषि जायसवाल, एसपी पोसवाल, यश अरोड़ा, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, ईशु, सुरज कुकरेती, अभिषेक राणा, हर्ष कुमार, आदित्य पाल, करतार नेगी, महेन्द्र नेगी, भवानी शंकर कपिल, अजय रमोला, निर्मला कुमाईं, सुनील सिंधी, रवि राणा, राकेश कंडियाल, कांता प्रसाद कंडवाल, हर्षित सेमवाल, सोनू पांडेय, अजय धीमान, दीपक वर्मा, मनोज पंवार, आलोक चावला, ऋषि सिंघल, जगमोहन भटनागर, किशोर गौड, सरोज देवराडी, सूरज विश्नोई, हरभजन चौहान, सुभाष जखमोला, गम्भीर ग़ुलियाल, धर्मेन्द्र गुलियाल, अमित सागर, जितेन्द्र यादव आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button