Congress: दून रैली में श्यामपुर से जाएंगे 500 कार्यकर्ता

Political News : ऋषिकेश। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 28 जनवरी को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को सफल बनाने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापूनगर श्यामपुर ने खैरी खुर्द पंचायत भवन में बैठक की।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी जयेंद्र रमोला और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। बताया कि श्यामपुर से करीब 500 कार्यकर्ता खड़गे की रैली में शामिल होंगे।
बैठक में प्रदेश सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल, रामस्वरूप रणाकोटी, पूर्व प्रधान स्वरूप सिंह पुंडीर, सतीश रावत, उप प्रधान रोहित नेगी, कृष्ण खत्री, निर्मला देवी, योगराज दत्त नौटियाल, एडवोकेट राकेश देशवाल, देव पोखरियाल, सम्मोहन सिंह रावत, धर्मराज सिंह पुंडीर, देवी प्रसाद व्यास, सुंदरमणी शास्त्री, धर्मेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह राणा, जयप्रकाश यादव, बचन सिंह नेगी, गब्बर सिंह, प्रताप सिंह पोखरियाल आदि मौजूद थे।