
रायवाला। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतीतनगर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
सोमवार को प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने अपने साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों को गिनाया।
स्पीकर ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के अलावा विभिन्न मदों से 65 करोड़ से अधिक के बजट से रायवाला क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने चार ग्रामसभाओं के ग्रामीणों के लिए समस्या बने रायवाला फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की, जिस पर उन्होंने क्षेत्र के सांसद संग वार्ता कर संबंधित मंत्रालय के समक्ष इस विषय को रखने की बात कही।
प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार की मांग पर सड़क, पथ प्रकाश व अन्य विकास कार्यों के लिए उन्होंने अपनी विधायक निधि से 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान ने किया। मौके पर भाजपा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, रायवाला के प्रधान सागर गिरी, चकजोगी माफी के प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यालय प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी, बीडीसी बबीता रावत, ज्योति जुगलान, कृष्णा जोशी, महिला मंगल दल अध्यक्ष माया डबराल, युवक मंगल दल अध्यक्ष अंकित तिवाड़ी, पंचायत सदस्य ऋषिराम शर्मा, अजय गिहार, सुनीता नेगी, अनिता शर्मा, मधु डबराल, दुलारी देवी, अन्जू देवी, चन्दन कश्यप, विनोद कुमार सैनी, विक्रम सिंह बिष्ट, बच्चन सिंह जेठूडी, बीना बंगवाल, कमलेश भंडारी, दीपा चमोली, लक्ष्मी गुरुंग, गीता देवी, बबीता सैनी, शिखा पांचाल, सुनीता थापा, रेखा देवी, दीप्ति सैनी आदि मौजूद थे।