ऋषिकेशसियासत

Rishikesh: कांग्रेस की महानगर कार्यकारिणी घोषित

कार्यकारिणी में 3 महिला पार्षदों समेत 26 को मिले दायित्व

Congress : ऋषिकेश। कांग्रेस महानगर कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद संगठन का विस्तार कर दिया। कार्यकारिणी में 26 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां दी गई हैं। संगठन में तीन नगर निगम पार्षद महिलाओं को भी दायित्व दिया गया है।

गुरुवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट ने यह जानकारी दी। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और ज़िलाध्यक्ष परवादून की सहमति के बाद महानगर कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। कहा कि फिलहाल संगठन में सीमित पदों पर नियुक्ति की गई है। मनोनी पदाधिकारियों को वार्ड स्तर पर प्रभारी, सहप्रभारी की ज़िम्मेदारी भी दी जाएगी। जो कि वार्डों में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम करेंगे।

इन्हें मिली जिम्मेदारियां
उपाध्यक्ष – प्यारेलाल जुगरान (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगर पालिका), सरदार गुरूविंदर सिंह ’गुर्री’ ( पार्षद ), त्रिलोकीनाथ तिवारी व राधा रमोला (पार्षद)।

संगठन महासचिव – रजनीश सेठी (पूर्व सभासद) व दीपक जाटव (पूर्व नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस)।
महासचिव – शकुंतला शर्मा (पार्षद), पुष्पा मिश्रा (पार्षद), भगवान सिंह पंवार (पार्षद) व किशोर गौड़।
प्रवक्ता – देवेन्द्र प्रजापति (पार्षद) व जगत सिंह नेगी (पार्षद)।
कोषाध्यक्ष – विकास खुराना।

सचिव – चेतन चौहान (पार्षद), सिंहराज पोसवाल एडवोकेट, आलोक चावला, जगजीत सिंह (पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस), वीर बहादुर राजभर, ऋषि सिंघल, मिन्हाल हासिम व मंतोष पासवान।

सोशल मीडिया प्रभारी – प्रदीप चन्द्रा (पूर्व महानगर अध्यक्ष एससी विभाग )।
सोशल मीडिया पैनलिस्ट कमेटी – बृजभूषण बहुगुणा, सुभाष जखमोला व कृष्णा राजभर।
कार्यालय प्रभारी – अशोक शर्मा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button