Rishikesh: 200 लोगों ने उठाया डेंटल कैंप का लाभ
• स्व. प्रेम सिंह बिष्ट के 75वें जन्मदिन पर निःशुल्क कैंप आयोजित

• क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी किया प्रतिभाग
ऋषिकेश। पूर्व ग्राम प्रधान स्व. प्रेम सिंह बिष्ट की 75वीं जयंती पर आयोजित डेंटल कैंप में 200 लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ दांतों के लिए परामर्श भी दिया।
शनिवार को इदिरानगर विस्थापित स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित डेंटल कैम्प में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी प्रतिभाग किया। कहा कि स्व. प्रेम सिंह बिष्ट हमेशा समाज के हित के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने समाज के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कार्य किए। कहा कि आज उनके बेटे राजेन्द्र और संजय भी समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
मौके पर कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र बिष्ट, रविन्द्र राणा, सुमित पंवार, प्रतीक कालिया, ज्योति सजवाण, डीबीपीएस रावत, शिव कुमार गौतम, विजेंद्र मोंगा, देवेंद्र प्रजापति, एकांत गोयल, हरीश तिवाड़ी, राजेश दिवाकर, निखिल बर्थवाल, विकास नेगी, नीरजा गोयल, सुरेंद्र सिंह नेगी, सुधा असवाल, अंकुर धीमान, विजय जुगलान, शैलेन्द्र बिष्ट, विनोद भट्ट, बबिता बिष्ट, निर्मला उनियाल, संजय बिष्ट, विकास शाही आदि मौजूद रहे।