युकांईयों ने फूंका मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने का किया विरोध प्रदर्शन

ऋषिकेश। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के तीन नेताओं के खिलाफ मुकदमें दर्ज कराए जाने को लेकर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। कहा कि अगर उनका बेटा सही है, तो अग्रवाल गुमराह करने की बजाए निष्पक्ष जांच कराएं।
मंगलवार को दून तिराहे पर जुटे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। आरोप लगाया कि अग्रवाल द्वारा अपने बेटे के जरिए कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, अभिनव थापर और गरिमा दशौनी के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने अ्रग्रवाल पर इस मामले में गलत बयानबाजी करने का आरोप भी लगाया।
युकां कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान अपने शपथ पत्र में क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जब अपने बेटे को बेरोजगार दर्शाया, तो फिर उनके बेटे ने इतनी प्रॉपर्टी कैसे खरीदी? इससे साफ है कि उनके बेटे ने सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का काम किया है।
युकांईयों ने कहा कि यदि मंत्री अग्रवाल मानते हैं कि उनका बेटा सही है, तो वह प्रॉपर्टी खरीद में राजस्व चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराएं। अन्यथा कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमां को वापस लें। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से भी इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
प्रदर्शन में यूकां के विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति, प्रभारी राजेंद्र धामी, जितेन्द्र पाल पाठी, प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा, आदित्य झा, सुमित त्यागी, छात्रसंघ महासचिव अमन पांडे, यूआर अभय वर्मा, मनोज त्यागी, यश अरोड़ा, हिमांशु कश्यप, गौरव झा, देव बोहरा, ऋषभ कुमार, विकाश असवाल, विनायक कुमार, विपिन सकलानी, अक्षत भट्ट, सौरभ पोखरियाल, निशांत, वसीम, दीपक चौधरी, आशीष थापा, सौरभ, केशव, कार्तिक, आशीष, मोहित शर्मा आदि शामिल थे।