सियासत

Politics: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने की भाजपा ज्वाइन

Uttarakhand BJP Politics : लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए विरोधी दलों से आने वाले बड़े से लेकर छोटे नेता को पार्टी गर्मजोशी के साथ गले लगा रही है। अब भाजपा ने कांग्रेस छोडकर आए प्रदेश महासचिव महेश शर्मा और उनके समर्थकों को पार्टी में शामिल किया है।


देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और विधायक बंशीधर भगत की मौजूदगी में कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने समर्थकों के साथ भाजपा को ज्वाइन किया। महेंद्र भट्ट ने शर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाई।


माना जा रहा है कि नैनीताल सीट पर कांग्रेस से प्रकाश जोशी को टिकट मिलने के बाद से महेश शर्मा नाराज थे। नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में महेश शर्मा को जनाधार वाला नेता माना जाता है। बताया जा रहा है कि उनकी ज्वाइनिंग में भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी की भूमिका अहम रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button