पौड़ी गढ़वाल

पौड़ीः ग्रामीण आजीविका बढ़ाने पर मंत्री चौधरी का जोर

पौड़ी, 22 अगस्त। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार बढ़ाने के लिए विभागीय योजनाओं में बेहतर तालमेल स्थापित करने को कहा।

कैबिनेट मंत्री ने वीबी-जी रामजी योजना की समीक्षा करते हुए लंबित देनदारियों का भुगतान और ग्राम प्रधानों तक नई कार्यप्रणाली पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी को अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुश्ते निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा।

मंत्री चौधरी ने बताया कि बांस और रिंगाल की खेती से ग्रामीणों की आय बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए पौड़ी में सड़क किनारे की भूमि पर बांस की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा दिए। वहीं, उन्होंने पशु सखियों को कृत्रिम गर्भाधान का प्रशिक्षण देने और बंजर भूमि पर नेपियर घास उगाने की बात कही, ताकि डेरी और गोबर गैस प्लांट जैसे सहायक रोजगार विकसित कर पलायन पर रोक लगाई जा सके।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया और अन्य अधिकारियों ने जिले में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा पिरूल से पेलेट और माल्टे के छिलकों से ब्यूटी प्रॉडक्ट्स बनाने जैसे नवाचारों की जानकारी दी। मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चरण-4) के तहत दूरस्थ गांवों तक सड़क पहुंचाने और लंबित वन भूमि मामलों को जल्द निस्तारित करने को भी कहा।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, डीडीओ रमेश चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, खंड विकास अधिकारीदृष्टि आनंद, परियोजना अधिकारी उरेडा चंद्र प्रकाश उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, ग्रामोत्थान परियोजना अधिकारी कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button